पुनिया अकाली दल के प्रत्याशी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
शिरोमणिअकालीदल ने नामांकन दाखिले की तिथि से एक दिन पूर्व शुक्रवार को बलविंद्र सिंह पुनिया को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। शिरोमणि अकाली दल ने यह राजनीतिक चाल गुटबाजी को बचाने के लिए चली है। पुनिया 27 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पुनिया इनेलो के जिलाध्यक्ष हैं। वह पिछले कई महीनों से लोगों से संपर्क बनाए हुए थे। पुनिया के मैदान में कूदने से नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।