- Hindi News
- अग्रवाल धर्मशाला में आज टीएसएएमए का स्नेह मिलन
अग्रवाल धर्मशाला में आज टीएसएएमए का स्नेह मिलन
अम्बाला | अम्बालासाइंस अपरेटस मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन अम्बाला कैंट द्वारा विधायक अनिल विज के खेल स्वास्थ्य मंत्री बनने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को स्नेह मिलन का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला समीप फुटबाल चौक में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रधान ज्ञानचंद अग्रवाल ने दी। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश नाथ धीर, महामंत्री बाल किशन ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र आर्य उपस्थित थे।