पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरंग दल कर रहा है झूठा प्रचार: जोनाथन

बजरंग दल कर रहा है झूठा प्रचार: जोनाथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | आर्चबिशप जोनाथन ने कहा कि किसी को जबरदस्ती इसाई नहीं बनाया जा रहा है। बजरंग दल के नेता झूठा प्रचार करके किसी एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चाहिए वे खुद विभिन्न चर्चों मे जाकर उस चर्च में आने वाले लोगों से पूछें कि वह चर्च मे क्यों रहे हैं। अंसार ने प्रशासन से यह मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो गलत प्रचार कर रहे हैं। वह सिटी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले काफी समय से ऐसा होता रहा है कि पादरी लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे होते हैं अचानक कुछ लोग आकर उन्हें पीटते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुछ सहयोगी दल विशेषकर उन दलों के नेता जो द्वेष में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि इसाई पादरी लालच दवाब देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं जबिक ऐसा कुछ नहीं हैं।