बच्चों ने दूध पैक करने की विधि को जाना
अम्बाला सिटी| भानोखेड़ीस्थित स्कॉलर्स के विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली से पांचवीं तक के बच्चों को शहर के वीटा मिल्क प्लांट का भ्रमण करवाया गया। प्लांट में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने मशीनों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से दूध पैकिंग किया जाता है और किस प्रकार से डिलीवरी के लिए ले जाया जाता है। प्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों ने इस ट्रिप के जरिये महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की।