सिटी सिविल अस्पताल में डलेंगे सीवरेज
अम्बाला सिटी | सिटीसिविल अस्पताल में पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीवरेज डाले जाएंगे। पीएमओ डॉ. कांता गाेयल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों परिजनों को स्वच्छ शुद्ध पानी मिले गंदे पानी की निकासी सही तरीके से हो सके, इसके लिए अस्पताल में सीवरेज डाले जाएंगे। उन्होंने कहा इस माह में सीवरेज डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।