पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65 साल के बुजुर्ग ने महिला वकील का हाथ पकड़कर कहा मुझे प्यार हो गया है तुमसे, फिर गले में डाले हाथ

65 साल के बुजुर्ग ने महिला वकील का हाथ पकड़कर कहा- मुझे प्यार हो गया है तुमसे, फिर गले में डाले हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

65सालका जसपाल एक महिला वकील पर फिदा हो गया। इसी आवेश में उसने वकील के हाथ पकड़कर अपने प्यार का भी इजहार कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तब उसने जसपाल ने उसके गले में हाथ डाल लिया। उसे बताया कि उसका प्यार पाने के लिए तो वह पटना साहिब में भी मन्नत मांगकर आया है।

बुजुर्ग की इस हरकत पर महिला वकील सन्न रह गई। शोर सुनकर कई वकील जमा हो गए। फिर बुजुर्ग के सिर चढ़ा आशिकी का भूत उतारा गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस को वकील की ओर से शिकायत भी दी गई है। मगर केस दर्ज करने की बजाय अभी पुलिस जांच की बात कह रही है। उधर, पीडि़ता ने कहा अगर पुलिस ने जसपाल के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो वह बड़े अफसरों से मुलाकात करेगी।

हरकतकी वकीलों ने की निंदा: बुजुर्गजसपाल सिंह की हरकत पर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने कड़ा ऐतराज जताया। इसी वजह से जसपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट श्याम सिंह राणा ने कहा यह निंदनीय अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई दोबारा ऐसी हरकत कर सके। एडवोकेट बिजनेश शर्मा, एडवोकेट भारतभूषण चावला ने भी जसपाल की हरकत की कड़ी निंदा की है।

वारदात चैंबर कांप्लेक्स के थर्ड फ्लोर पर हुई। यहां एडवोकेट रितु का चैंबर है। शनिवार दोपहर को जब एडवोकेट रितु चैंबर में काम कर रही थीं। तभी सुल्लर गांव का जसपाल सिंह गया। कुछ रोज पहले भी जसपाल किसी मामले में सलाह लेने के बहाने से चैंबर में आया था। एडवोकेट रितु ने बताया कि आते ही वह सामने वाली कुर्सी पर बैठ गया। बातचीत के दौरान ही जसपाल ने रितु की बाजू पकड़ ली। फिर उसने हाथ पकड़कर रितु के सामने प्यार का इजहार कर दिया। जसपाल ने कहा कि वह उसे बेहद प्यार करता है। उसने यह तक कहा कि उसे पाने के लिए तो वह पटना साहिब गुरुद्वारे में भी मन्नत मांगकर आया है। बुजुर्ग की इस हरकत पर एडवोकेट रितु हैरान रह गईं। इसी वजह से उन्होंने जसपाल को धक्का मार दिया। तुरंत बाद ही जसपाल ने एडवोकेट रितु के गले में हाथ डाल दिए। उसने रुकने का आग्रह किया। पर जसपाल की हरकत पर परेशान रितु तुरंत चैंबर से बाहर गईं और शोर मचा दिया। तब वहां जमा हुए वकीलों ने जसपाल को काबू कर लिया। उसे जमकर सबक सिखाया गया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान