दक्षता परीक्षा देने आए युवक का बैग चोरी
अम्बाला सिटी | राजीवगांधी स्टेडियम में पुलिस भर्ती के लिए दक्षता परीक्षा देने आए युवक का बैग चोरी हो गया। जगाधरी के पवानीकलां गांव के अभिषेक ने बताया कि रविवार को वह स्टेडियम में पहुंचा था। दोपहर के समय वह अपना बैग स्टेडियम में एक साइड रखकर परीक्षा देने के लिए चला गया। वापस आया तो उसने देखा कि उसका बैग वहां से गायब है। बैग में दो टी-शर्ट, एक पैंट, 2700 रुपए एक मोबाइल फोन था।