फ्री मेडिकल चेकअप कैंप 24 को
अम्बाला सिटी| रोटरीक्लब अम्बाला सेंट्रल, ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़, कैंसर अवेयरनेस फोरम, इनरव्हील क्लब मैनेजमेंट कमेटी गुरुद्वारा इच्छापूरक धाम के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर को प्रात: 9 बजे एक विशाल मेडिकल कैंप देवीनगर में लगाया जाएगा। कैंप में विश्व प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. बरजिंद्र सिंह कैंसर के रोगियों को मुफ्त परामर्श देने के साथ-साथ मेमोग्राफी भी करेंगे।