पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक मलौर का पद से इस्तीफा, 3 दिन में उम्मीदवार बदलने का अल्टीमेटम

पूर्व विधायक मलौर का पद से इस्तीफा, 3 दिन में उम्मीदवार बदलने का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अम्बालासिटीकी सीट को लेकर भाजपा में बगावत हो गई है। यहां से असीम गोयल को टिकट दिए जाने पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। मलौर के साथ पार्टी के 50 मंडल अध्यक्ष 86 बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों ने भी अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। मलौर का आरोप है कि शहर विधानसभा सीट को लेकर सौदेबाजी हुई है। यही कारण है कि यहां से भाजपा ने कमजोर उम्मीदवार उतारा है। मलौर ने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, सांसद रतनलाल कटारिया विधायक अनिल विज पर जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा से सौदेबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस्तीफा भेजकर 25 सितम्बर तक उम्मीदवार बदलने की मांग की है। मलौर ने कहा कि अगर पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बदला तो 26 सितम्बर को वे विशाल रैली कर रणनीति बनाएंगे।

साजिशके तहत किया धोखा : मलौरने कहा कि पूर्व विधायक विनोद शर्मा के इशारे पर कमजोर उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। उनका आरोप है कि इसके लिए विनोद शर्मा ने भाजपा नेताओं को पैसे दिए हैं। उनका आरोप है कि शहर विधानसभा सीट से जिस उम्मीदवार को टिकट दी गई, उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अनेक शहरी ग्रामीण लोगों के उन्होंने पैसे हड़प रखे हैं। उन्होंने कहा कि दागी को उम्मीदवार बनाकर पार्टी हाईकमान ने शहर की जनता से धोखा किया है। मलौर ने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी ने कई सर्वे करवाए, जिसमें वे अव्वल रहे। पर ऐनवक्त उनका टिकट काट दिया गया। गैरकानूनी कार्य से अरबों रुपए कमाने वाले विनोद शर्मा ने जनता के मान-सम्मान को खरीदने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पहले उनका हलका नग्गल तोड़कर उसे शहर में मिला दिया। अब उन्हें राजनैतिक तौर पर कमजोर करने के साजिश रची गई।

सेक्टर नौ में पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जसबीर मलौर।

इससे पहले जसबीर मलौर ने अपने समर्थकों को एकजुट होने के निर्देश दिए। भाजपा की ओर से टिकट दिए जाने पर मलौर ने सोमवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सैकड़ों लोग आए थे। सभी ने पार्टी नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सांसद रतनलाल कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा विधायक विज के