पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलदेव नगर में घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख

बलदेव नगर में घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| घरमें अचानक आग लगने से हजारों रुपए का सामान चलकर राख हो गया। बलदेव नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि जब वह तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। तभी उसे सूचना मिली कि उसके घर के अंदर से धुआं उठ रहा है। कुछ समय के बाद जब उसने घर जाकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। तभी उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी बार-बार फोन करने पर भी मौके पर नहीं पहुंची। फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के उपरांत उसने तथा आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी भर-भरकर उसके घर में लगी आग को बड़ी मशक्कत कर करीब आधे घंटे तक आग पर काबू पाया। गुरमीत सिंह ने बताया कि घर में आग लगने से उसका हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। उनका कहना है कि यदि आज वे फायर ब्रिगेड के सहारे बैठे रहते तो शायद उसके घर का कोई भी सामान जलने से नहीं बचता। बाद में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।