पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता पूछने के बहाने दो बाइक सवारों ने छात्र से लूटे 12 हजार

रास्ता पूछने के बहाने दो बाइक सवारों ने छात्र से लूटे 12 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| दोबाइक सवार युवक एक अन्य युवक से 12 हजार रुपए लूट कर ले गए। भवानी यादव ने निवासी बिहार ने बताया कि वह पिछले दो साल से शहर के एक निजी काॅलेज में बीटेक कर रहा है। वह मनमोहन नगर में किराए के कमरे में रहता है। शनिवार दोपहर 2 बजे वह बलदेव नगर स्थित एसबीआई के एटीएम से 12 हजार रुपए निकलवाने गया था। उसने वह पैसे किसी दोस्त को देने के लिए मंगवाए थे, क्योंकि कुछ दिन पहले फीस के लिए उसने पैसे उधार लिए थे। वह नारायणगढ़ रोड पहुंचा तभी दो बाइक सवार युवक उसके पास आकर रुके, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेटा था। बाइक सवारों ने उससे पूछा कि उन्हें नारायणगढ़ जाना है, कौन-सा रास्ता जाएगा। पीछे बैठे युवक ने पूछा कि वह बाइक पर बैठ जाए, वे उसे कमरे पर छोड़ देंगे। उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और नारायणगढ़ रोड पर काफी आगे ले गए। युवकों ने उसे कहा कि जेब में जितने पैसे हैं, दे दे, नहीं तो जान से मार देंगे। साथ ही उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसने पैसे दे दिए।

फीस का उधार देने के लिए थे पैसे