- Hindi News
- इंद्रपुरी में घर के गेट से ही महिला के गले से छीन ले गए सोने की चेन
इंद्रपुरी में घर के गेट से ही महिला के गले से छीन ले गए सोने की चेन
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
घरकेसामने गेट पर बैठी बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो युवक एक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह घटना पुलिस की 100 दिन में क्राइम फ्री सिटी बनाने की योजना को चुनौती है। बदमाशों की हिम्मत अब और बढ़ गई है, वे अब लोगों के घरों में घुसकर वारदात का अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में इंद्रपुरी काॅलोनी की रहने वाली किरण ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के गेट के पास बैठी हुई थीं। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उसके पास किसी का पता पूछने के बहाने आकर रुके। पीछे बैठे युवक ने उसके गले में डली सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। झपटमारी के दौरान चेन टूट गई, जिस कारण युवकों के हाथ में चेन केवल एक ही टुकड़ा आया। महिला के शोर मचाने पर परिवार आसपास के लोग महिला के पास एकत्रित हो गए और चिल्लाने का करण पूछा। महिला ने उन्हें भी सारी घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते झपटमार काफी दूर जा चुके थे।
इसी गेट के पास इसी तरह महिलाओं के साथ बैठी थीं किरण (दाएं से पहली)।