- Hindi News
- भाजपा और कांग्रेस में होगी सीधी चुनावी जंग
भाजपा और कांग्रेस में होगी सीधी चुनावी जंग
लोकसभाऔरविधानसभा चुनावों के बाद अब सेना क्षेत्र और उससे सटे कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में चुनावी शोरगुल सुनाई देगा। चुनाव में मुख्य तौर पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों में ही मुकाबला होगा। कई दिनों से चल रहे राजनीतिक जोड़तोड़ का सोमवार को अंत हो गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रेस्ट हाउस में पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की ओर से पार्टी हाइकमान के आदेश के बाद कांग्रेसी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
कांग्रेसने दिया पांच महिलाओं को टिकट: कांग्रेसकी ओर से पांच महिलाओं को चुनाव में उतारा जाएगा। वार्ड नंबर एक के पार्षद सूबेदार सिंह का टिकट कट गया है। वहीं भाजपा ने अपने दोनों पुराने दिग्गजों पर ही दांव खेला है।
केवलकांग्रेस और भाजपा में मुकाबला : भाजपाउम्मीदवार को मोदी और अनिल विज के कद का लाभ मिलने की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों के पास किला बचाने की चुनौती होगी। मुख्य मुकाबला इन दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच ही होगा। निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी समीकरणों को रोचक बना सकते हैं। टिकट मिलने से खफा लोग भी उम्मीदवारों के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। इनेलो के जिला प्रधान ओंकार सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावों में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हाइकमान को इस बारे में बता दिया गया है।
आज नामांकन, 12 को वापसी
कैंटोनमेंटबोर्ड के सीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया 9 दिसम्बर को सुबह दस बजे से उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो दोपहर दो बजे तक चलेगी। 12 दिसम्बर को चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
दोनों पार्टियों ने जारी की लिस्ट
भाजपा
कांग्रेस
नीलम रानी
जोगिंदर कौर
प्रमोद कुमार लक्की
विरेंदर गांधी
राजू
सिम्मी साहनी
आशिमा
नीरू शर्मा
गरीब दास
राजेश कुमार
सुरेंद्र तिवारी
उमेश साहनी
अजय बवेजा
मूर्ति देवी
लक्ष्मी देवी
भूपेंद्र कौर