पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुड्डा के सामने मेयर रमेश मल ने कांग्रेस में वापसी के दिए संकेत

हुड्डा के सामने मेयर रमेश मल ने कांग्रेस में वापसी के दिए संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनोद शर्मा भी कर सकते हैं कांग्रेस में वापसी

अपनेबयानोंसे सुर्खियों में रहने वाले अम्बाला के मेयर रमेश मल एक बार फिर चर्चा में हैं। सोमवार को वह पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के निवास पर पूर्व सीएम हुड्डा की पत्रकार वार्ता में दिखाई दिए। बातों ही बातों में मेयर ने कांग्रेस में वापसी के संकेत दे दिए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान मेयर रमेश मल ने कहा कि हुड्डा मेरे सर्वप्रिय हैं और विनोद शर्मा मेरे रहनुमा। उन्होंने यह भी कहा कि हुड्डा, निर्मल सिंह और विनोद शर्मा उन्हें जो आदेश देंगे, वह उनका पालन करेंगे।

गौरतलब है कि रमेश मल पहले अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़कर नगर निगम में पहुंचे। उसके बाद अम्बाला सिटी के पूर्व विधायक विनोद शर्मा से नजदीकियों का लाभ उठाते हुए कांग्रेस का हाथ थामा। विनोद शर्मा के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद मल कांग्रेस में ही बने रहे। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने विनोद शर्मा काे एक बार फिर अपना साथी होने का भरोसा दिया और उनकी जनचेतना पार्टी में शामिल हो गए। लगभग डेढ़ साल के अपने कार्यकाल में मेयर काफी सुर्खियों में रहे। चुनावों के बाद कांग्रेसी पार्षदों के साथ वह डिनर डिप्लोमेसी के जरिए नजदीकियां बढ़ाते हुए भी नजर आए। लेकिन अब तमाम अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।

नगर निगम में कैंट की कुल नौ वार्डों में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि तीन सीटें भाजपा के पास हैं। वहीं सिटी की 11 वार्डों में मेयर समेत जनचेतना पार्टी के चार पार्षद हैं। इसके अलावा कांग्रेस के चार, एक भाजपा और एक निर्दलीय पार्षद हैं। कांग्रेस और भाजपा के पार्षद मेयर के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस में उनकी वापसी ही उनकी कुर्सी को सुरक्षित रख सकती है।

कांग्रेस में वापसी फायदे का सौदा

संभावना है कि मेयर के कांग्रेस में जाने के बाद विनोद शर्मा भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। अटकलें हैं कि यदि कांग्रेस में शर्मा की वापसी होती है तो अम्बाला की राजनीति में नया मोड़ सकता है। ये भी संभावना है कि कांग्रेस दो साल बाद पंजाब के विधानसभा चुनाव में विनोद शर्मा पर दांव लगा सकती है।