पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के बाद मालिक से बोली पुलिस चौकीदार रखो, हमने ठेका नहीं लिया

चोरी के बाद मालिक से बोली पुलिस चौकीदार रखो, हमने ठेका नहीं लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

कचहरीरोडपर धीमान इंटरप्राइजेज से चोर 3.50 लाख का सामान चुरा ले गए। वारदात तीन आरोपियों ने अंजाम दी। पड़ोसी अगर सही समय पर शोर मचाते तो नुकसान बड़ा हो सकता था। शोर मचते ही चोर कार में सवार होकर तुरंत फरार हो गए। आरोपियों में एक की हरकत सीसीटीवी में कैद भी हो गई। हालांकि मुंह पर कपड़ा होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, बड़े नुकसान के बावजूद पुलिस ने वारदात को लेकर जरा भी हरकत नहीं दिखाई। शोरूम मालिक सतपाल धीमान का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। देर से पहुंचने के बाद पुलिस ने उल्टा मालिक को सुबह ही शिकायत देने की नसीहत दे डाली।

शटरतोड़कर शोरूम में घुसे चोर : धीमानइंटरप्राइजेज में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चारों ने सबसे पहले शटर को तोड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने शीशे के फ्रेम को चकनाचूर किया। मालिक सतपाल धीमान के अनुसार चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों की संख्या तीन थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब सवा तीन बजे उनके पड़ोसी ने ही दुकान से चोरी करते समय तीन आरोपियों को देखा था। तभी उसने चोर मचा दिया। शोर सुनते ही सतपाल उसका परिवार जाग गया। सतपाल परिवार के साथ शोरूम पर बने रिहायशी भवन में रहते हैं। सतपाल के अनुसार जब तक वे नीचे आते रहे तब तक चोर भाग चुके थे। उनके मुताबिक चोर शोरूम से चार एलसीडी, दो वाशिंग मशीन, 15 बैंक चैक तथा करीब 7 हजार रुपए की नकदी भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास जेन कार थी। जल्दबाजी की वजह से कोई उसका नंबर नोट नहीं कर पाया।



एकआरोपी घुसा शोरूम : सीसीटीवीकैमरे में कैद हुई तस्वीरों में एक ही आरोपी शोरूम में घुसा था। उसी ने शोरूम से एक-एक सामान चोरी कर बाहर खड़े आरोपी को पकड़ाया। एक आरोपी कार स्टार्ट किए खड़ा था। ताकि जरूरत पड़ने पर कार को तुरंत भगाया जा सके। यह पूरा नजारा पड़ोसी युवक ने देखा था। तभी तो शोर मचाने पर आरोपी तुरंत भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद हुई चोर की सभी हरकतें

शोरूम में चोरी के दौरान वाशिंग मशीन अन्य सामान लेकर जाता चोर।

शोरूम में हुई चोरी के आद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।

आधे घंटे बाद आई पुलिस ने दी नसीहत

मालिकसतपाल धीमान ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर दिया था।