पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दुकानदारों ने सीएम को भेजी प्रताड़ित करने की शिकायत

दो दुकानदारों ने सीएम को भेजी प्रताड़ित करने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| दोदुकानदारों की एक-दूसरे को प्रताड़ित करने की शिकायत सीएम को भेजी गई है। बांस बाजार के सचिन कुमार ने ढाबे वाले के खिलाफ ज्ञापन सीएम भेजकर जहां उसे मीडिया को भी दिया। वहीं ढाबा संचालक प्रकाश दुआ ने भी सचिन कुमार के खिलाफ सीएम को शिकायत की है कि वह उसे परेशान कर रहा है। दुआ ने आरोप लगाया कि सचिन उसकी बेकार में शिकायतें कर रहा है। नगर निगम, सीएम आॅफिस तथा पुलिस भी उसके ढाबे की जांच कर चुकी है। सभी ने उनके ढाबे की चिमनी को सही पाया। चिमनी में पंखा लगा है। सचिन ने उनके भाई तथा उन पर भी पहले कई आरोप लगाए। एसीपी खुद जांच कर चुके हैं।