- Hindi News
- जगाधरी रोड पर ट्रक कार को टक्कर मार घसीटते हुए ले गया
जगाधरी रोड पर ट्रक-कार को टक्कर मार घसीटते हुए ले गया
जगाधरीरोडपर ट्रकों का कहर बरपा जिससे काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित हो गया। जहां एक ओर एसडी कॉलेज के सामने एक कार ओर ट्रक में भिड़त हो गई। ट्रक चालक कई फीट तक कार को घसीटते हुए साथ ले गया जिससे कार में बैठे लोग सहम गए। कार को टक्कर से काफी नुकसान हो गया। कार चालक और ट्रक ड्राइवर के आपसी विवाद का खामियाजा लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसकर भुगतना पड़ा।
इसके बाद शाम को गांधी ग्राउंड के पास एक ट्रक चालक ने नियंत्रण खोकर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे धमाका हुआ और आसपास के लोग सहम गए। यहां भी काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई।