- Hindi News
- अब शिक्षा के मंदिर तक पहुंची राजनीतिक सियासत
अब शिक्षा के मंदिर तक पहुंची राजनीतिक सियासत
विधानसभाचुनावमें एक माह से भी समय बचा है। कोई भी पार्टी उसका उम्मीदवार अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। युवा वोटरों के साथ आम जन को वोट के लिए पाने के लिए नित नए तरीके अाजमा रही है।
कभी सोशल मीडिया पर कैमेंट लाइक खरीदे जा रहे हैं तो कभी मोबाइल रिकार्डिड काॅल्स का सहारा लिया जा रहा है। इसी बीच युवा वोटरों की संख्या अधिक होने के कारण अब इन पार्टी के नेताओं ने स्कूल कॉलेजिस की दीवारों का सहारा ले लिया है। शिक्षा के मंदिर की दीवारों को गंदा करके पार्टी उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं। उन्हें आस है कि ऐसा करने से युवा वोटर्स को उनके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।
परीक्षाएं सिर पर हैं
बोर्डकी परीक्षाएं इस समय चर्म पर हैं। लिहाजा कुछ वोटर्स ऐसे भी हैं जिनके साथ उनके अभिभावक स्कूल तक आते हैं। ऐसे में इन परेंट्स को भी अपने प्रत्याशी के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस तरह स्कूल कॉलेजिस को भी राजनीतिक पार्टियों ने शिकंजे में कस लिया है। साथ ही स्कूल कॉलेजिस के बाहर पार्टियों द्वारा युवाओं को लुभाने के लिए वीडियो वैन द्वारा नेताओं के रिकार्डिड भाषण दिखाए जा रहे हैं।