- Hindi News
- निकलसन रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक परिसर में आग लगी
निकलसन रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक परिसर में आग लगी
अम्बाला| निकलसनरोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के परिसर में मंगलवार रात को आग लग गई। एटीएम के गार्ड ने बैंक के शटर के नीचे से धुआं निकलता देखकर बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में बैंक का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। हादसे की वजह से आसपास के लोगों में भी आग का खतरा मंडराने लगा। कर्मचारी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अभी आग के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।