- Hindi News
- लड़की से अभद्र व्यवहार करने से रोका तो मां का तोड़ा हाथ
लड़की से अभद्र व्यवहार करने से रोका तो मां का तोड़ा हाथ
अम्बाला | किरानेकी दुकान पर कुछ व्यक्तियों ने आकर एक परिवार से मारपीट की। सोमवार न्यू टैगोर नगर में किराने की दुकान पर खड़ी लड़की से कुछ शराबियों ने आकर अभद्र व्यवहार किया। लड़की के पिता मुन्ना ने बताया कि वह सोमवार को लड़की चांदनी को दुकान संभालने के लिए छोड़कर गया था। उस समय करीब दो शराबियों ने लड़की से आकर अभद्र व्यवहार किया। इसका विरोध करने के लिए उसकी प|ी सोनिया गई। शराबियों ने उसके साथ भी मारपीट की जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार शाम दोबारा वे व्यक्ति अपने कुछ साथियो के साथ आए और उनसे मारपीट करने लगे। इससे मुन्ना को भी चोटें आई है। मामले की रिपोर्ट मंगलवार सुबह थाने मे दर्ज कराई गई।