- Hindi News
- 5 साल के बच्चों के लिए पोलियो खुराक 21 को
5 साल के बच्चों के लिए पोलियो खुराक 21 को
अम्बाला| स्वास्थ्यविभाग द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 सितम्बर को जिला के 5 वर्ष आयु वर्ग के 144338 सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो रोधक दवाई पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 857 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। पोलियो बूथों पर 2588 वैक्सीनेटर तैनात किए जाएंगे।