- Hindi News
- सेना में चयन किए युवकों की ट्रेनिंग 19 तक
सेना में चयन किए युवकों की ट्रेनिंग 19 तक
अम्बाला| सेनाभर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा राजीव गांधी खेल परिसर में फरवरी में आयोजित की गई रैली के माध्यम से चयन किए गए युवकों को विभिन्न कोर और रेजिमेंट सेंटरों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इन युवकों को 19 सितम्बर तक संबंधित प्रशिक्षण केंद्र में भेज दिया जाएगा। सेना भर्ती मुख्यालय अम्बाला छावनी के सहायक भर्ती निदेशक सुबेदार मेजर खुशहाल सिंह ने बताया कि अम्बाला में 10 से 18 फरवरी तक भर्ती रैली आयोजित की गई थी।