पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला

हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| आजसोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं हिन्दी संस्था के संस्थापक डॉ. नरेन्द्र कौशिक के दिशा-निर्देशन में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने बड़े ही सुन्दर, सटीक एवं सधे हुए शब्दों में हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। बीएड की हिन्दी संस्था के छात्रों सुनन्दा, गोपाल, अमित, गीता, सिम्मी, मोहनी, ललीता, सोनम, निशा ने व्याख्यान एवं कविता प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. रेणु अरोड़ा, डॉ. नीलम लुथरा, डॉ. सतनाम कौर, डॉ. पूजा, प्रो. पवन कुमार, डॉ. निर्मल गोयल, प्रो. जसबीर सिंह, डॉ. रुचि मनचन्दा मौजूद थे।