पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होमगार्ड्स की सुरक्षा सेल के साए में रहेगा नगर निगम

होमगार्ड्स की सुरक्षा सेल के साए में रहेगा नगर निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होती हैं ट्रेंड

कोई पीठ ठोकने वाला नहीं

अम्बालानगरनिगम ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने और अतिक्रमणकारियों से निपटने के लिए अपनी फौज तैयार की है। अब नगर निगम में बाकायदा होमगार्ड सेल भी बनाया गया है। ये जवान नगर निगम की सुरक्षा की बीड़ा उठा रहे हैं। डीसी अम्बाला से समय मिलने के बाद इस सेल का विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा।

होमगार्ड्स के अम्बाला कंपनी कमांडर संदीप कुमार स्वरूप ने बताया कि नगर निगम के कैंट आैर सिटी के ऑफिस में 40 जवान तैनात किए गए हैं। जिनमें 17-17 पुरुष और 3-3 महिला जवान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इन जवानों को पूरी तरह से ट्रेंड किया गया है। इस समय विभाग के पास लगभग 700 जवानों के नाम रजिस्टर्ड हैं जिन्हें रोटेशन प्रक्रिया के तहत तीन-तीन महीनों के लिए नियुक्त किया जाता है। अम्बाला होमगार्ड्स ऐसा पहला विभाग है जहां पर महिलाएं भी नगर निगम में तैनात हैं। नगर निगम में बाकायदा एक क्वार्टर गार्ड सेल भी बनाया जा रहा है जहां उपद्रवियों को रखा जाएगा।

तनख्वाहदेता है विभाग: होमगार्ड्सके जिला कमांडेंट प्रदीप नारायण सिंह ने बताया कि होमगार्ड स्वयं सेवकों का संगठन है जो रोडवेज, बिजली विभाग पुलिस में सेवाएं देते हैं। जाे विभाग इनकी सेवाएं लेते हैं वो ही उनकी तनख्वाह भी देते हैं। अम्बाला नगर निगम से एक नए तरीके की शुरुआत की गई है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं।

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियानों में पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान भी पूरी शिद्दत से भाग लेते हैं। कार्रवाई होने के दौरान इनकी ड्यूटी नगर निगम दफ्तरों की व्यस्था और सुरक्षा को संभालने की हाेती है। परंतु अक्सर इनकी यह भूमिका छिपी रह जाती है जिसका श्रेय या तो पुलिस या फिर नगर निगम के अधिकारियों को मिल जाता है।

होम गार्ड्स के अफसरों की मानें ताे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स के जवान की पावर किसी पुलिसकर्मी से कम नहीं है। इनसे उलझना या इन्हें कमतर आंकना लोगों को भारी पड़ सकता है। कमांडर संदीप ने बताया कि होम गार्ड्स के इन जवानों की कड़ी ट्रेनिंग होती है। वो फायरकर्मी, सुरक्षा कर्मी समेत कानून और व्यवस्था बनाने में माहिर होते हैं। ये विभाग रक्षात्मक और सेवा भाव के तरीके से काम करता है।

^मैंने देखा है कि होमगार्ड्स के जवान किस तरह से दिन रात कानून व्यस्थ