पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेशर हाॅर्न ने निगल ली जिंदगी

प्रेशर हाॅर्न ने निगल ली जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बतादें कि प्रेशर हार्न पर पाबंदी लगी है। लेकिन यह पाबंदी कहीं से असरदायक नहीं दिखती। लोग अपने शौक के चलते वाहनों पर प्रेशर हाॅर्न लगा कर रखते हैं। खासतौर पर ट्रक प्राइवेट बसों पर प्रेशर हार्न लगे होते हैं। यदि पुलिस कभी पकड़ती भी है तो महज 100 रुपए का जुर्माना चालक पर लगता है। एडवोकेट रविंद्र भारद्वाज का कहना है कि प्रेशर हाॅर्न पर जुर्माना राशि बेहद कम है। जबकि इनकी वजह से कई हादसे होते हैं। ऐसे में पहली बार पकड़े जाने पर कम से कम एक हजार रुपए जुर्माना होना चाहिए। साथ में सजा का भी प्रावधान हो।

>हाॅर्न से घबरा कर गिरा ट्रक के आगे, सिर कुचल कर निकल गया ट्रक

>ट्रक चालक ने व्यक्ति को गिरते देखा, फिर भी नहीं लगाई ब्रेक

अम्बाला/इस्माइलाबाद | प्रेशरहाॅर्न अक्सर हादसों का सबब बनते हैं। ऐसे ही गुरुवार देर शाम अम्बाला-हिसार नेशनल हाइवे पर एक ट्रक में लगे प्रेशर हाॅर्न ने एक युवक की जिंदगी निगल ली। जिस ट्रक में प्रेशर हार्न था, वह उसी की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही ट्रक चालक फुर्र हो गया।

बताया जाता है कि साहब सिंह वासी बड़ौली (अम्बाला) की इस्माइलाबाद में ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट की दुकान है। गुरुवार शाम को साहब सिंह दुकान बंद कर बाइक पर घर जाने के लिए सवार हुआ था। जैसे ही वह हेलमेट डाल कर चलने लगा, तभी पिहोवा की तरफ से रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने प्रेशर हार्न बजाया। हार्न की आवाज काफी तेज थी, जिससे साहब सिंह अचानक घबरा गया। इसी घबराहट में उसका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से नीचे जा गिरा। इसी बीच वही ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया।