- Hindi News
- अम्बाला ने कुरुक्षेत्र को 2 1 से हराकर जीत हासिल की
अम्बाला ने कुरुक्षेत्र को 2-1 से हराकर जीत हासिल की
कैंटकेवार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की और से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाल लीग प्रतियोगिता के पांचवंे दिन का मैच यमुनानगर और अम्बाला ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। दिन के पहले मैच के यमुनानगर के खिलाड़ियों ने पंचकूला के खिलाड़ियों पर शुरू से दबाव बनाए रखा। मैच के मध्यांतर तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। मैच के 40वें मिनट में यमुनानगर के सुनील ने गोल कर स्कोर को 1-0 कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम समय तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई, जिसकी बदौलत यमुनानगर ने मैच को 1-0 से जीत लिया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच अम्बाला ओर कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। मैच के 5वंे मिनट में ही अम्बाला के खिलाड़ियों ने गोल कर दिया। मैच के 30वें मिनट में कुरुक्षेत्र के हरदेव ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। खेल के 65वें मिनट में अम्बाला के इशांत ने गोल कर स्कोर को 2-1 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच के अंत तक और गोल नहीं हो सका। इस तरह अम्बाला की टीम ने मैच जीत लिया।
इस अवसर पर रोशन लाल, इंद्रजीत वालिया, रघुनाथ गुप्ता, नवीन यादव, सोनू चौधरी, कुलबीर सिंह, नरेश कुमार, संजीव, अशोक शर्मा, रविंद्र सिंह अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मैच के दौरान किक करता खिलाड़ी।