- Hindi News
- गुरजोत पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों के गिद्दे हिंदी डांस ने परिजनों को किया भाव विभो
गुरजोत पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों के गिद्दे हिंदी डांस ने परिजनों को किया भाव-विभोर
अम्बाला सिटी | सिटीके गांव खुरचनपुर स्थित गुरजोत पब्लिक स्कूल का गुरुवार को सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने पंजाबी, हिंदी गीतों पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने शैक्षणिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों के साथ उनके माता-पिता का धन्यवाद किया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शालिनी मक्कड़ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर दलजीत सिंह, वजीर सिंह, मान सिंह, भाग सिंह, लाभ सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह राम सिंह, शम्मी सौंडा, गुरदीप सिंह स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
सिटी के खुरचनपुर के गुरजोत स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देती स्टूडेंट्स मौजूद परिजन।