- Hindi News
- एसडीएम ने स्कूली वाहन चेक किए बिना डीएल तीन चालकों के चालान
एसडीएम ने स्कूली वाहन चेक किए बिना डीएल तीन चालकों के चालान
अम्बाला| एसडीएममीनाक्षीगोयल ने आज प्रात: पुलिस लाइन अम्बाला शहर क्षेत्र में 12 से अधिक स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। तीन वाहन चालकों के पास लाइसेंस होने के कारण मौके पर ही उनके चालान कराए गए और शेष वाहनों में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में कमी के कारण सम्बन्धित विद्यालयों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
मीनाक्षी गोयल ने सेंट जोसेफ स्कूल के तीन वाहनों का निरीक्षण किया जबकि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के पांच वाहन चेक किए गए। एसडीएम ने बताया कि एक वाहन को छोड़कर शेष किसी भी वाहन के चालक और परिचालक ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। इसके अलावा अधिकतर वाहनों के चालकों के लाइसेंस पटियाला से बने होने के कारण ऐसे लाइसेंसों की वैधता की भी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स या तो रखे ही नहीं गए थे और जिन वाहनों में रखे गए थे, वह 2001 और वर्ष 2002 के थे, जो निर्धारित अवधि पूरी कर चुके थे। इसी प्रकार प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में भी केवल पट्टियां रखी गई थी और कोई भी दवाई नही थी। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों के अतिरिक्त भी एमएम इंटरनेशनल, फॉदर इंटरनेशनल, पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक और पीकेआर जैन पब्लिक विद्यालयों के स्कूली बच्चों में ले जाने के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहनों का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक स्कूल बस, गाड़ी या किसी अन्य प्रकार के साधन, जो स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है, का मोटर वाहन अधिनियम 66 के अंतर्गत परमिट होना जरूरी है।
स्कूली वाहनों का निरीक्षण करतीं एसडीएम मीनाक्षी गेायल।