सड़क और पार्क खराब, सीवरेज भी लीक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सिटीकेसेक्टर-10 में मूलभूत सुविधाएं मिलने की वजह से वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि इस सेक्टर में राजीव गांधी स्टेडियम, वाटर टैंक, कम्युनिटी सेंटर सहित अन्य सार्वजनिक स्थान है जहां पर बाहर के लोगों को भी अाना-जाना लगा रहता है, लेकिन उन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। शहर के तीन अन्य सेक्टर को तो सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सेक्टर दस में सभी सार्वजनिक स्थान होने पर भी कोई भी सुविधा नहीं है। सेक्टर में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। सेक्टर में बिछाई गई सीवरेज की पाइप लाइन भी कई हिस्सों से लीकेज कर रही है, जिस कारण वहां रहने वाले लोगों को गंदा पानी पीने काे मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से हुडा में किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ।
^सेक्टर में पहले जो काम शुरू किया गया था। उसमें हुडावासियों ने शिकायत की थी कि काम सही नहीं हो रहा। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसीलिए हुडा में विकास कार्य नहीं हो पाया। अब की बार जब हुडा के किसी भी कार्य के लिए टेंडर आएगा तब ही काम शुरू होगा। मीनाक्षीगोयल, एसडीएम,अम्बाला सिटी
सिटी के सेक्टर 10 में खाली प्लाटों में जमा पानी।
सिटी के सेक्टर-दस में टूटी पड़ी सड़क।
सड़कों पर रोजाना हो रहे हादसे, खाली प्लाटों में जमा पानी से हो रही परेशानी
कॉलोनी जैसी सुविधा नहीं
करीब एक साल पहले हुडा की सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन उन्होंने सड़क निर्माण में जाे सामग्री लाई जा रही भी वह घटिया किस्म की थी, इसीलिए सड़क का कार्य बीच में ही रुकवा दिया था, जिसे आज तक कोई अधिकारी कर्मचारी देखने नहीं आया। हरचंदसिंह
पार्क बनाए तो गए हैं हुडावासियों के लिए लेकिन यहां पर हर समय सुअरों का जमवाड़ा लगा रहता है। पार्क में कोई चौकीदार माली होने की वजह से पार्क में लगे पौधों को भी सुअरों ने नष्ट कर दिया है। ही पार्क में कोई गेट लगाया गया है, ताकि इन सुअरों को रोका जा सके। गुलजारसिंह
गुरुद्वारा चौक जहां पर सेक्टर-8, 9 7 का चौराहा है। वहां पर तो कोई ट्रैफिक सिग्नल है और चौक के पास ही सीवरेज का पानी लीकेज होता है, जहां पर हर समय पानी जमा रहता है। सेक्टर में जाने वाली मुख्य सड़क के अलावा कोई भी सड़क सही नहीं है। सड़क के बीचों-ब