पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारायणगढ़ नपा की नई वार्डबंदी का प्रारूप भेजा

नारायणगढ़ नपा की नई वार्डबंदी का प्रारूप भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़| नगरपालिकानारायणगढ़ की नई वार्डबंदी का प्रदेश सरकार द्वारा नया प्रारूप बनाकर भेजा गया है। इस नए प्रारूप पर किसी को भी आपत्तियां सुझाव देने के लिए समय अवधि निश्चित की गई है। नगरपालिका सचिव गुरमीत सिंह भाटिया ने बताया कि राज्यपाल, हरियाणा सरकार द्वारा नगरपालिका नारायणगढ़, जिला अम्बाला के परिसिमन हेतू प्रस्ताव प्रकाशित कर दिया गया है। इसके द्वारा इससे प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को यह नोटिस दिया जाता है कि सुझाव अथवा आपत्तियां नगरपालिका कार्यालय नारायणगढ़ में किसी भी कार्य दिवस पर इस अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि 9 दिसंबर से 15 दिन की अवधि समाप्ति तक जमा करवा सकते हैं।