- Hindi News
- ग्रामीण समस्याओं की सूची तैयार करके दें, समाधान होगा: सैनी
ग्रामीण समस्याओं की सूची तैयार करके दें, समाधान होगा: सैनी
अम्बाला| नारायणगढ़के विधायक नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के घोषणापत्र के सभी वायदों को पूरा करने का रोडमैप तैयार कर लिया है और कुछ ही दिनों में इसके परिणाम जनता के सामने आने लगेंगे। सैनी आज गांव कपूरी, भिलपुरा, साहिबपुरा, सपेड़ा, र|हेड़ी, खुड्डा, मंगलई, खुड्डा खुर्द और सलारहेड़ी में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव वासी सभी समस्याओं की सूची तैयार करें और सभी समस्याओं को प्राथमिकता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने व्यक्तिगत हितों की बजाए समाजहित की राजनीति के लिए चुनाव लड़ा है और पांच वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसी भी इलाके की कोई समस्या शेष नहीं रहने दी जाएगी।