पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षण संस्थानों की गाड़ियां जांची, चालान किए

शिक्षण संस्थानों की गाड़ियां जांची, चालान किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी|कोर्ट मेंजवाब देने वक्त नजदीक आते ही पुलिस की कार्रवाई ने भी गति पकड़ ली है। शिक्षण संस्थानों के वाहनों पर पुलिस का शिकंजा अब कसने लगा है। गुरुवार को पुलिस ने कैंट में नियमों का उल्लंघन करके सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के चालान किए। कार्रवाई में कई खामियां पुलिस के सामने आईं। गोल चक्कर पर चालान कर रहे बीसी बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट की ओर से ट्रैफिक नियमों की पालना कराने के सख्त आदेश आए हैं। सर्दी में सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ जाता है जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ लोगों को भी जागरूक होना होगा। वहीं एसीपी सुभाष भुक्कल ने सिटी में विजय सिनेमा के पास दर्जनाें टैक्सी चालकों की क्लास ली। एसीपी ने कहा कि टैक्सी चालक अपने स्टैंड्स पर रजिस्टर लगाएं, जिसमें हर ड्राइवर और सवारी का पूरा रिकार्ड रखें।