एसीपी से मिले लालकुर्ती के होटल मालिक
अम्बाला|लालकुर्ती केहोटल मालिकों ने एसीपी सुभाष भुक्कल के दरबार में इंसाफ के लिए गुहार लगाई। उन्होंने अपने होटलों में कोई भी गलत गतिविधि हाेने का दावा किया है। लालकुर्ती में होटल चलाने वाले राजेश गर्ग ने बताया कि पुलिस की ओर से कई बार होटलों में अचानक रेड कर दी जाती है, जिससे काम काज प्रभावित होता है। पिछले दिनों की कई रेडों में पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पुलिस जब चैकिंग करके जाती है तो उसके बाद होटल वालों को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी दिए जाने चाहिए। करन ने कहा कि पुलिस होटल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट और अपने आर्डरों की कापी यदि लिखित में दे तो होटल संचालकों के लिए कारोबार करना आसान हो जाएगा। सोनू ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर लालकुर्ती के लोगों को माेहरा बनाकर गलत शिकायतें कर रहे हैं। पुलिस को होटल मालिकों के बारे में भी सोचना चाहिए।