कोर्ट रोड पर करंट से युवक झुलसा
अम्बाला सिटी|करंट लगनेसे एक युवक झुलस गया। कोर्ट रोड के रहने वाले राहुल ने बताया कि उसकी कोर्ट रोड पर ही मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह और उसका भाई नरेश कुमार दुकान में काम कर रहे थे। जब उसका भाई ठंड अधिक होने की वजह से दुकान में रखे हीटर की तार प्लग में लगा रहा था तभी अचानक प्लग में से एक तार निकलकर उसके कंधों पर जा गिरी। इससे उसे करंट का झटका लगा, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसका भाई आनन-फानन में वह उसे शहर के सिविल अस्पताल में लेकर आया, जहां पर डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।