पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे मंडल को मिलेगा एनएसी अवार्ड

रेलवे मंडल को मिलेगा एनएसी अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|अम्बाला रेलवेमंडल को उर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लगातार तीसरी बार नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड मिलेगा। मंडल को यह अवार्ड 14 दिसंबर को विज्ञान भवन में दिया जाएगा। अवार्ड समारोह का आयोजन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी उर्जा मंत्रालय कर रहा है। इससे पहले मंडल को यह अवार्ड ऑफिस बिल्डिंग कैटेगिरी रेलवे स्टेशन कैटेगिरी में वर्ष 2012/13 में मिल चुका है। इस बार मंडल को यह पुरस्कार अस्पताल कैटेगिरी में प्राप्त हो रहा है। मंडल यह पुरस्कार उत्तर रेलवे के 13 प्रतिभागियों को पछाड़कर प्राप्त कर रहा है। मंडल के विद्युत विभाग ने मंडल अस्पताल में नवीनतम विद्युत उपकरणों की सहायता से पिछले साल की अपेक्षा 30 प्रतिशत बिजली की बचत की है। इसमें 18 वाट की लेड लाइटें, 28 वाट की टी 5 ट्यूब लाइटें, 5 स्टार रेटिंग की सीलिंग फैन, एसी, फ्रीज, सबमर्सिबल पंप, इलेक्ट्रॉनिक फैन रेग्युलेटर 500 लीटर पर डे का सोलर वाटर हीटर लगाकर बिजली की बचत की है।