- Hindi News
- भाजपा कांग्रेस उम्मीदवाराें ने एक दूसरे के नामांकन रद्द करने की बोर्ड में दी अर्जी
भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवाराें ने एक-दूसरे के नामांकन रद्द करने की बोर्ड में दी अर्जी
कैंटोनमेंट बोर्ड चुनावों में आया रोचक माेड़
अम्बाला |11 जनवरी को होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों में एक माह बाकी है। परंतु विरोधी एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। मामले में अब एक नया और रोचक मोड़ गया है।
वार्ड चार और पांच के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोर्ड को गलत जानकारी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में कैंटोनमेंट बोर्ड चुनावों के रिटर्निंग अधिकारी अश्विनी शर्मा और बोर्ड के सीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी को दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। शिकायताें पर विचार करने के लिए उन्हें बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर आशीष उप्पल के पास भेज दिया गया है।
साहनीदंपती पर केस दर्ज करने की मांग : चुनावीमैदान में वार्ड पांच से कूदे सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वार्ड पांच से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश साहनी वार्ड चार की प्रत्याशी सिम्मी साहनी ने बोर्ड को गलत जानकारी दी है, जिसके चलते उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। तिवारी ने बताया कि उमेश साहनी फिलहाल कैंट के शिवप्रताप नगर में रह रहे हैं। वहीं से उनके बिजली बिल और पैन कार्ड आदि भी बने हैं। साहनी ने तोपखाना बाजार में अपनी जिस मकान में रिहायश दिखाई है वो वहां रहते ही नहीं। वार्ड चार के भाजपा प्रत्याशी राजू ने मांग की कि साहनी दंपत्ति पर मामला दर्ज होना चाहिए उनके नामांकन भी खारिज होने चाहिए। वहीं नगर परिषद के पूर्व पार्षद नवीन यादव ने कहा कि उमेश साहनी के मामले में कुछ लोगों ने आरटीआई दाखिल की थी जिसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड कर्मचारी भी साहनी दंपती की मदद कर रहे हैं।
हार से बचने के पैंतरे अपना रहे साहनी : तिवारी
उमेशसाहनी के आरोपाें का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि मकान नंबर बी 8 केवी नंबर चार के पास बनी जीएमटी काॅलाेनी की उनकी पैदाइश है। उनका वोटर कार्ड, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड बच्चों के जन्मप्रमाणपत्र भी इसी पते पर हैं। जवाहर नगर में अस्थाई रूप से कार्यालय कम रैजिडेंस है। रही गन लाइसेंस की बात ये एक साल पहले ही एप्लाई कर दिया गया था। साहनी अपनी जानकारी दुरुस्त करें।
कांग्रेस प्रत्याशी उमेश साहनी ने कहा कि लोगों को पता चल गया कि भाजपा के अच्छे दिनों के दावे खोखले हैं। ये लोग हार को सामने देखकर बौखला गए हैं। उमेश साहनी ने बताया कि