- Hindi News
- ट्रक ने कुचली बाइक, सैनिक और उसकी पत्नी ने कूदकर बचाई जान
ट्रक ने कुचली बाइक, सैनिक और उसकी पत्नी ने कूदकर बचाई जान
एकलापरवाहट्रक चालक ने बाइक पर खड़े एक सैनिक और उसकी प|ी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह कुचली गई। समय रहते सैनिक उसकी प|ी बाइक से एक तरफ कूद गए वर्ना कोई भी हादसा हो सकता था।
राजेंद्र नगर के रहने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि वह त्रिपुरा में पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात हैं। वह अपनी प|ी जसविंद्र कौर के साथ राशन कार्ड बनवाने के लिए घी गोदाम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जा रहे थे। परमजीत ने बताया कि वह सिविल अस्पताल के बाहर परशुराम चौक पर सड़क पार करने के लिए बाइक पर इंतजार कर रहे थे। इतने में गलत साइड से आकर रेत से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। परमजीत ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ट्रक को अपनी ओर आते देखा उसी समय वह प|ी समेत बाइक से कूद गए।
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद अम्बाला-जगाधरी रोड पर यातायात भी प्रभावित हो गया। होमगार्ड और पुलिस जवानों ने यातायात को दुरुस्त कराया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर आई दोनों पक्षों में पुलिस चौकी में सहमति हो गई।