पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चालक का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं युवा

वाहन चालक का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्य समुदाय के युवाओं को वाहन चालक का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि यह प्रशिक्षण देने के लिए मारुति सुजूकी इंडिया के मॉडल टाउन अम्बाला शहर स्थित एकांश व्हील ट्रेनिंग सेंटर को चुना गया है। इसमें पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक (सिख, इसाई, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी और जैन) वर्ग के 18 से 35 वर्ष के युवा कार चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम शास्त्री नगर कंच घर अम्बाला शहर के जिला प्रबन्धक कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी मोबाइल नम्बर 94661-13111, 099911-21300 से भी ली जा सकती है।