पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेधावी बच्चों की मदद करें समाजसेवी संस्थाएं : डीसी

मेधावी बच्चों की मदद करें समाजसेवी संस्थाएं : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |डीसी एवं रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं चिकित्सा सुविधाओं और जरूरतमंद लोगों की सेवा के साथ-साथ समाज के ऐसे मेधावी बच्चों की पहचान भी करें, जो साधनों की कमी के कारण पिछड़ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को स्कूली शिक्षा से लेकर उनके जीवन के लक्ष्य को हासिल करने तक निरंतर मदद करके एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बराड़ रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद् घाटन करने के उपरांत रोटरी के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। इस वर्ष रैड क्रास सोसायटी द्वारा जिले में अब तक 59 रक्तदान शिविर आयोजित करके 4700 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है। शिविर में रेडक्राॅस सोसाइटी के 30 स्वेच्दित रक्तदाताओं सहित 110 से अधिक रोटरी के सदस्यों और स्वेच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।