पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन अधिग्रहण के लिए 1.50 करोड़ मुआवजा मिले : हिम्मत

जमीन अधिग्रहण के लिए 1.50 करोड़ मुआवजा मिले : हिम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

राष्ट्रीययुवाकांग्रेस के महासचिव हिम्मत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा फोरलेन के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन के लिए 1.50 करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। हिम्मत ने कहा कि अगर सरकार ने प्रभावित किसानों को यह मुआवजा नहीं दिया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उनके हकों की लड़ाई लड़ेगी।

हिम्मत गुरुवार को सिटी कांग्रेस भवन में कांग्रेस वर्करों की मीटिंग में बोल रहे थे। इस दौरान तमाम कांग्रेसियों ने सीमा पर गोलीबारी में लगातार शहीद हो रहे सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देकर विरोध स्वरूप पाकिस्तान के झंडे को भी आग के हवाले किया।

विधायक-पार्षदमिलकर काम करें : हिम्मतने अपने संबोधन में भाजपा विधायक असीम गोयल पार्षदों से एकजुट होकर शहर का बेहतर विकास करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आपस की लड़ाई में नुकसान जनता का हो रहा है। अगर पार्षद विधायक ही आपस में लड़ेंगे तो जनता में गलत संदेश जाएगा।

पुरानेकांग्रेसियों को मनाने की शुरू होगी मुहिम : हिम्मतने उन कांग्रेसियों को मनाने की मुहिम चलाने का ऐलान किया जोकि किसी किसी कारण से पार्टी से विमुख हो गए थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उन कांग्रेसियों के घर जाएंगे। मनमुटाव दूर कर उन्हें पार्टी की धारा में वापस लेकर आएंगे।

सिटी के कांग्रेस भवन के बाहर पाकिस्तान का झंडा फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता।