- Hindi News
- अम्बाला जिले का विकास कराना पहली प्राथमिकता होगी : पुनिया
अम्बाला जिले का विकास कराना पहली प्राथमिकता होगी : पुनिया
अम्बाला सिटी | शिरोमणीअकाली दल बादल इडियन नेशनल लोकदल पार्टी के साझे प्रत्याशी बलविन्द्र सिह पूनिया ने आज भारी संख्या की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरा।
इससे पहले सेक्टर आठ के हुडा ग्राउंड में शिरोमणि अकाली दल बादल इनेलो के नेताओं कार्यकर्ताओं के जनसैलाब को संबोधित करते हुए पुनिया ने कहा कि उनकी दो आंखें हैं एक इनेलो की है और शिरोमणि अकाली दल बादल की। यह दोनों ही आंखें हमें अब अम्बाला शहर की जनता को जागरूक करने पर लगानी होगी। इनेलो की सरकार बनते ही अम्बाला विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर पंजाब के मंत्री सुरजीत सिह रखड़ा ने भी लोगो को संबोिधत किया।
नामांकन भरते बलविंद्र पुनिया।