पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी बसपा अंटाल

हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी बसपा-अंटाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | बहुजनसमाज पार्टी के अम्बाला शहर से प्रत्याशी प्रीतपाल सिंह अंटाल ने आज चुनाव नामाकंन पत्र भरा। इसके साथ ही वह चुनाव प्रचार में जोर-शोर से कूद गए है। आज नामाकंन भरने से पूर्व अनाज मंडी स्थित बसपा कार्यालय में बसपा कार्यकर्ता प्रीतपाल अंटाल जमा हुए, जिन्होंने अंटाल को बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अंटाल ने कहा कि पार्टी ने हाइकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे और इस सीट पर कार्यकर्ताओं की मदद से जनता के भरोसे से अवश्य जीत दर्ज करेंगे। बसपा बिना भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है।