- Hindi News
- हवन यज्ञ के बाद विज पहुंचे नामांकन के लिए
हवन यज्ञ के बाद विज पहुंचे नामांकन के लिए
अम्बाला | भारतीयजनता पार्टी अम्बाला छावनी के प्रत्याशी अनिल विज तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 27 सितंबर का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब अनिल विज अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरने के लिए अंबाला शहर की तरफ रवाना हुए। पूरे जोश उत्साह के साथ हजारों वाहनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनिल विज का काफिला अंबाला शहर की तरफ रवाना हुआ। भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने नामांकन भरने के लिए जाने से पूर्व अपने निवास स्थान पर चुनाव में जीत के लिए हवन-यज्ञ किया। इसके बाद वह अपने परिजनों भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया तथा बंतो कटारिया अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ गांधी ग्राउंड पहुंचे।