- Hindi News
- दहेज के लिए पीटने वाले पति ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए डीसीपी से मिली मीनाक्षी
दहेज के लिए पीटने वाले पति ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए डीसीपी से मिली मीनाक्षी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
दहेजकेलिए ससुरालियों द्वारा मारपीट करने को लेकर पीड़िता शनिवार को डीसीपी से मिली अपनी शिकायत का एक पत्र डीसीपी को सौंपा। शहर की काजीवाड़ा काॅलोनी की मीनाक्षी ने डीसीपी को दिए अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी 12 मई 2012 को नारायणगढ़ के रहने वाले सुमित सचदेवा से हुई थी। उसकी शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। विवाह के कुछ समय तक तो उसका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चलता रहा, परंतु एकाएक उसके वैवाहिक जीवन में खटास गई। उसके ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
राेज-राेज के तानों से परेशान होकर वह अपनी मायके चली हुई। उसके मायके आने के कुछ दिनों बाद उसका पति सुमित उसे लेने के लिए उसके घर गया। सुमित उसे यह कह कर वापस घर ले आया कि उसे वह तथा उसके परिवार वाले उसे कभी परेशान नहीं करेंगे। इसके बावजूद भी दहेज के लिए उसे परेशान करने का सिलसिला चलता रहा।
24 सितंबर को उसके पति, देवर देवरानी ने मिलकर उससे पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत उसने नारायणगढ़ पुलिस को दी थी, लेकिन वहां उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीसीपी से अपील की है कि दहेज के परेशान करने वाले उसके पति ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।