पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैफेड के अफसरों की बड़ी लापरवाही गोदाम में सड़ गया 325 बोरी अनाज

हैफेड के अफसरों की बड़ी लापरवाही गोदाम में सड़ गया 325 बोरी अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलविंद्र कुमार | अम्बाला सिटी

हैफेडकेअफसरों की लापरवाही के कारण प्रदेश में बने अनाज के गोदामों में पड़ा लाखों रुपए का गेहूं सड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रदेश सरकार अधिकारियों के प्रदेश के अनाज गोदामों में पड़े अनाज की कोई जानकारी हो। वे इससे भली-भांति परिचित हैं। फिर भी वे इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। सरकार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है जहां इन गोदामों से अनाज उन्हें दिया जाता है।

प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को राशन कार्ड पर गला-सड़ा अनाज देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है। तीन सालों से जिले के हैफेड गोदाम में प्रदेश सरकार अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों का गेहूं सड़ चुका है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा उन गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है जिन्हें हैफेड से अनाज दिया जाता है।

अन्यअनाज की भी फिक्र नहीं : जिलाके हैफेड गोदाम में पिछले तीन साल से करीब 325 बोरियां में पड़ा गेंहूू अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़ चुका है। गोदाम में पड़े गले-सड़े गेहूं से अन्य बोरियों में रखा अनाज खराब हो, इस ओर भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। इतना ही नहीं, गली-सड़ी गेहूं की बोरियों को बाहर निकालने में भी अधिकारी कोताही बरत रहे हैं।

कालापड़ चुका है गेहूं : अधिकारियोंकी लापरवाही के कारण एक ओर जहां बोरियां से फट चुकी है, वहीं बोरियों के अंदर रखा गेहूं भी काला पड़ चुका है। जिसे इंसान तो क्या, जानवर भी खाना पसंद नहीं करते। गेहूं में कालापन के साथ-साथ उसमें बदबू भी हो चुकी है।

नहींडाली कोई दवाई: पिछलेतीन साल से तो हैफेड के किसी अधिकारी ने और ही किसी कर्मचारी ने बोरियों में पड़े गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कोई दवाई डाली है और ही कोई अन्य व्यवस्था की है।

हैफेड में खराब हो रही गेहूं की बोरियां।

^गोदाम में पड़ी गेहूं की 325 बोरियों का विभाग की ओर से तीन साल पहले किसी निजी कंपनी से इंश्योरेंस कराया गया था। कंपनी ने अनाज उठाने की एवज में इसका भुगतान कंपनी ने सरकार को कर दिया है। मैंने गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों को वहां से उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। जवाब आते ही गोदाम से उक्त गेहूं की बोरियों को गोदाम से बाहर निकाल दिया जाएगा, ताकि इनके खराब होने वाली अन्य गेहूं