- Hindi News
- एसबीआई में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति की जेब कटी, 25 हजार रुपए चोरी
एसबीआई में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति की जेब कटी, 25 हजार रुपए चोरी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
बैंकमेंपैसे जमा कराने आए व्यक्ति के हजारों रुपए चोरी हो गए। गांव काकरू के रहने वाले रघुवीर सिंह ने बताया कि शनिवार करीब 10 बजे वह गांव के नजदीक ही एसबीआई बैंक में पैसे जमा कराने के लिए आया था। वह बैंक में लगी लंबी लाइन में सबसे पीछे खड़ा हो गया।
बैंक के बाहर गेट तक लंबी लाइन लगी हुई थी। यदि किसी व्यक्ति को बैंक के अंदर या बाहर आना-जाना पड़ता तो लाइन का काट कर जाना पड़ता था। करीब आधा घंटा खड़ा होने के बाद वह पैसे जमा करवाने वाले काउंटर पर पहुंचा। जब वह जेब से पैसे निकालने लगा तो वह हैरान रह गया, क्योंकि उसके जेब से घर से बैंक में जमा कराने के लिए लाई हुई 25 हजार रुपए की राशि गायब थी। उसने बैंक में आए अन्य लोगों से भी राशि की पूछताछ की। लेकिन पैसों को कुछ पता नहीं चल सका। करीब दो घंटे बाद जब वह घर पहुंचा तो परिजनों को उसने घटना की जानकारी दी। बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।