बाहर के वाहनों पर रखी जा रही नजर : डीसी
अम्बाला | डीसीडाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा फ्लाइंग स्कवायड और स्टेटिक सर्विलांस टीमों के माध्यम से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात इन टीमों द्वारा प्रतिदिन नाकेबंदी करके केवल क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहनों विशेषकर दूसरे प्रदेशों के वाहनों का निरीक्षण करके उनमें धन और शराब आदि ले जाने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।