पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पलटने से एक घायल, जेब से पैसे गायब

ऑटो पलटने से एक घायल, जेब से पैसे गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| आॅटोपलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मामराज निवासी कपूरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े 7 बजे उसने शहर की पीली कोठी चौक के पास एक ऑटो पकड़ा। रास्ते में ऑटो चालक की लापरवाही के कारण ऑटो पलट गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि ऑटो चालक आॅटो से कूद कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी जेब में 15 हजार रुपए की राशि थी, जिससे वह देने के लिए अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। राशि उसके जेब से गायब थी। राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।