पेंटिंग प्रतियोगिता में आस्था प्रथम
अम्बाला| दोदिन से चल रही खंड स्तरीय प्राथमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार काे हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 100 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मनोज राजकुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वही छात्राओं में आस्था प्रथम गुंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, राजेश शर्मा, नीलम शर्मा, अनिता, मोनिका का अहम योगदान रहा।