अलग-अलग जगह से मिले दो शव
अम्बाला सिटी| पुलिसको एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन पुल स्थित काका ट्रांसपोर्ट के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए शहर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसी प्रकार से पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।